[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिका शिक्षा और कला प्रोत्साहन कार्यक्रम:चिड़ावा में 10 प्रतिभावान छात्राओं को साइकिल और प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बालिका शिक्षा और कला प्रोत्साहन कार्यक्रम:चिड़ावा में 10 प्रतिभावान छात्राओं को साइकिल और प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित

बालिका शिक्षा और कला प्रोत्साहन कार्यक्रम:चिड़ावा में 10 प्रतिभावान छात्राओं को साइकिल और प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित

चिड़ावा : चिड़ावा के सूरजगढ़ बाईपास रोड स्थित सोमरा मैरिज गार्डन में मंगलवार देर शाम को बालिका शिक्षा और कला प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं को साइकिल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कुसुमलता जांगिड़, निशा अठवाल, लक्ष्मी सोलंकी और तनु सैनी को सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में हंसिका भगासरा, नैन्सी शर्मा और साक्षी सैनी को पुरस्कृत किया गया। संवाद शैली में प्रिंस कंवर, नृत्य में इशिता शर्मा और सेल्फ डिफेंस में दिव्यांशी कटारा को सम्मान मिला।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा और नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कर्मवीर गोस्वामी, सज्जन गोदारा, आशु स्वामी, सुनिल भङिया, मित्तूल चौधरी और यूथ आइकॉन पूजा शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्थानीय चिकित्सक, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62