[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में सड़क निर्माण के दौरान बिजली के पोल को नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बिजली के पोल सड़क से दूर करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में सड़क निर्माण के दौरान बिजली के पोल को नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बिजली के पोल सड़क से दूर करने की मांग

लोयल में सड़क निर्माण के दौरान बिजली के पोल को नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, बिजली के पोल सड़क से दूर करने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लोयल में सड़क किनारे खड़े पोल नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के बीच आने वाले पोल हटाकर निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि लोयल से सुलताना तक बनने वाली सड़क के किनारे से पोल नहीं हटाकर सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लोयल से सुलताना तक बनाई जा रही सड़क की लागत 6.50 करोड़ रुपये है और इसकी लंबाई 10 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे और बीच में 37 बिजली के खंभे हैं, जिन्हें हटाए बिना सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीण कई दिनों से खंभों को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को बिजली विभाग द्वारा अनसुना कर दिया गया है। सड़क से पोल सटे होने के कारण हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। रात के समय बिजली के पोल दिखाई नहीं देने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क के किनारे और बीच में लगे बिजली के खंभों को नहीं हटाया जाता, तब तक वे सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के बीच आने वाले पोल हटाकर दोबारा निर्माण कार्य करवाएं जाने की मांग की।

इस मौके पर राम सिंह काजला, जयप्रकाश काजला, ईश्वर सिंह काजला, अजीत कुमार पायल,कपिल काजला, उम्मेद सिंह काजला, जगदीश काजला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62