[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा से पचेरी तक सड़क स्वीकृत करवाने पर विधायक का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा से पचेरी तक सड़क स्वीकृत करवाने पर विधायक का किया सम्मान

मेहाड़ा से पचेरी तक सड़क स्वीकृत करवाने पर विधायक का किया सम्मान

खेतड़ी नगर : केसीसी के भाजपा विधायक जन सुनवाई कार्यालय पर बुधवार को मेहाड़ा, रवां, गौरीर, शिमला आदी गांव के ग्रामीणों ने मेहाड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभ राजोता के नेतृत्व में मेहाड़ा से पचेरी तक सड़क स्वीकृत करवाने पर विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर का सम्मान किया। प्रभु राजोता ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बजट पेश किया था जिसमें खेतड़ी उपखंड के लिए 61.90 करोड़ रूपए की लागत से 38 किलो मीटर सड़कों की घोषणा हुई। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर के अथक प्रयासों के चलते मेहाड़ा से गोरीर, दुधवा, शिमला होते हुए पचेरी तक 11 किलोमीटर की सड़क के लिए 18.70 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाएं थे। ग्रामीणों ने बताया कि मेहाड़ा से पचेरी तक सड़क बनने पर गांवों के विकास में गति मिलेगी। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि मेहाड़ा से पचेरी के अलावा कालोटा, माधोगढ़, पदेवा, दलेलपुरा, सेफरागुवार, चिचडोली होते हुए स्टेट हाईवे 13 बबाई तक 27 किलोमीटर सड़क के लिए भी 43.20 करोड़ रुपए रूवीकृत करवाएं है। साथ ही सड़कों की मरम्मत के लिए दस करोड़ रूपए अलग से घोषणा की गई है। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि खेतड़ी उपखंड अब विकास की और अग्रसर हो रहा है, उन्होंने बताया कि सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही खेतड़ी विधान सभा में करीब दो अरब रूपए की लागत से सड़कों का कार्य चल रहा है, जल्द ही नई स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेतड़ी विधान सभा की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बराबर करवाएं जाएंगे। साथ ही युवाओें के लिए रोजगार उपलब्ध करवाना मुख्य ध्येय है। मेहाड़ा से पचेरी तक सड़क स्वीकृत करवाने पर प्रभु राजोता, मुलाराम गुर्जर, केसी दुधवा, राजेंद्र, नितेश, लालचंद ठेकेदार, लीलाधर बोहरा, लीलू, सुमेर, राकेश मान, उम्मेद, विक्रम यादव, सुरेश, जिलेसिंह डेलीगेट, धमेंद्र, रमेश यादव आदि ग्रामीणों ने विधायक को साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62