[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में मुख्य मुल्जिम गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में मुख्य मुल्जिम गिरफ्तार

अवैध पत्थर जब्ती के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला, गोठड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : गोठड़ा पुलिस ने अवैध पत्थर जब्ती के दौरान वन विभाग की टीम पर हुए हमले के मुख्य आरोपी 21 वर्षीय मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बागोरिया की ढाणी निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है। यह घटना 16 दिसंबर 2024 को लोहार्गल वन क्षेत्र में घटित हुई थी।

क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर नवलगढ़ ले जा रही थी, तभी लोहार्गल और गोल्याण के बीच करीब 15-20 हमलावरों ने टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल टीम पर हमला किया, बल्कि सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की।

इस घटना के बाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र कुमार मेघवाल ने 17 दिसंबर को गोठड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। इसके पहले शुक्रवार को लोहरडा निवासी सुनील मेघवाल को भी गिरफ्तार किया गया था।

पढ़ें पूरी खबर…

अवैध चेजा पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62