[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

IND W vs ENG W: भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यविदेश

IND W vs ENG W: भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर BCCI ने की करोड़ों की बारिश, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

U-19 World Cup 2023 Final: साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत पर देश में जश्न का माहौल है। गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत की बेटियों ने पहला महिला #U19T20WorldCup उठाकर भव्य इतिहास रचा। आपने पूरी श्रृंखला में उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाया है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी जीत भारत की लाखों युवा लड़कियों के सपनों को पंख देती है।

इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा 

बता दें फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा का फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ऑलआउट कर दिया।

5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक वर्ष है।

आगे उन्होंने पूरी टीम को 1 फरवरी को तीसरा टी20 देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आमंत्रित किया। बता दें फाइनल में अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटका। मन्नत कश्यप और शेफाली वर्मा को एक-एक विकेट मिला।

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा  था और टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

07:38 PM, 29-JAN-2023

भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप

भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड ने सात विकेट से हराया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह आसान लक्ष्य सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम पहली बार आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। तितास साधु ने मैच की चौथी गेंद में ही लिबर्टी हेप को पवेलियन भेज दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। साधु ने अपनी ही गेंद पर लिबर्टी का कैच पकड़ा। इसके बाद कप्तान ग्रेस और फियोना हॉलैंड ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चौथे ओवर में अर्चना देवी ने दोनों को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट में डाल दिया। ग्रेस चार और हॉलैंड 10 रन बनाकर आउट हुईं।

16 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और इसका फायदा उठाकर भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लिए। 22 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। सेरेन को तितास साधु ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद चैरिस पैवले और मैकडोनाल्ड ने 17 रन की साझेदारी की। पैवले के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट निकाले और इंग्लैंड की टीम को 68 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन मेकडोनाल्ड ने बनाए। वहीं, एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया ने 11 रन की पारियां खेलीं। हॉलैंड ने भी 10 रन बनाए। इन चारों के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेच लिए। वहीं, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव को एक-एक विकेट मिला।

खराब शुरुआत से उबरा भारत
शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और श्वेता सेहरावत जैसी स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया के लिए 69 रन का लक्ष्य बहुत आसान था, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में कप्तान शेफाली 15 रन बनाकर आउट हो गईं। अगले ही ओवर में श्वेता सेहरावत भी पांच रन बनाकर आउट हो गईं। 20 रन के अंदर भारत ने अपने दो सबसे अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। श्वेता इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि शेफाली तीसरे स्थान पर हैं।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन सौम्या तिवारी और गोंगडी त्रिशा की जोड़ी ने बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। हालांकि, गोंगडी त्रिशा भारत की जीत से ठीक पहले आउट हो गईं। उन्होंने 29 गेंद में 24 रन बनाए। अंत मे सौम्या तिवारी ने मैच खत्म किया। उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हेना बेकर, ग्रेस स्क्रीवेंस और एलेक्सा स्टोनहाउस ने एक-एक विकेट लिया।

07:33 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 66 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। गोंगड़ी त्रिशा भारत को जीत दिलाने से ठीक पहले आउट हो गई हैं। त्रिशा ने 29 गेंद में 24 रन बनाए।

07:27 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: जीत की दहलीज पर भारत

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 60 रन हो चुका है। टीम इंडिया जीत की दहलीज पर है। सौम्या और त्रिशा ने बेहतरीन साझेदारी कर भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया है।

07:24 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार

69 रन के लक्ष्य का पीचा करते हुए भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार जा चुका है। सौम्या-त्रिशा ने भारतीय पारी को संभाला है और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी है।

07:20 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत ने 10 ओवर में 48 रन बनाए

69 रन का पीछा करते हुए भारत ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। गोंगडी त्रिशा और सौम्या तिवारी ने भारतीय पारी को संभाला है और उपयोगी साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया है।

07:06 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत ने पावरप्ले में 30 रन बनाए

69 रन का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 30 रन बनाए हैं। सौम्या तिवारी और गोंगडी त्रिशा क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, भारत ने शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत की सलामी जोड़ी को गंवा दिया है, लेकिन छोटे लक्ष्य का पीछा करना भारत के लिए बहुत मुश्किल नहीं होगा। यह जोड़ी अच्छी साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला सकती है।

06:58 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

69 रन का पीछा करते हुए भारत ने 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। श्वेता सेहरावत के रूप में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रीवेंस ने उन्हें हेना बेकर के हाथों कैच कराया। श्वेता ने छह गेंद में पांच रन बनाए। श्वेता और शेफाली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। इन दोनों के आउट होने से टीम इंडिया भी दबाव में आ गई है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 22 रन है।

06:54 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

69 रन का पीछा करते हुए 16 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान शेफाली वर्मा 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। हेना बेकर ने उन्हें एलेक्सा स्टेनहाउस के हाथों कैच कराया। अब श्वेता सेहरावत के साथ सौम्या तिवारी क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है।

06:50 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

69 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 16 रन हो चुका है। शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत की जोड़ी शानदार लय में है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं और भारत को  जल्द ही लक्ष्य तक पहुंचा सकती हैं।

06:34 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा है। शेफाली वर्मा, श्वेता सेहरावत और ऋचा घोष जैसी स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया के लिए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं होगा। सोनम यादव ने अपनी ही गेंद पर सोफिया का कैच पकड़कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। सोफिया ने सात गेंद में 11 रन बनाए। वहीं, एंडरसन खाता खोले बिना नाबाद रहीं।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। तितास साधु ने मैच की चौथी गेंद में ही लिबर्टी हेप को पवेलियन भेज दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। साधु ने अपनी ही गेंद पर लिबर्टी का कैच पकड़ा। इसके बाद कप्तान ग्रेस और फियोना हॉलैंड ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चौथे ओवर में अर्चना देवी ने दोनों को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट में डाल दिया। ग्रेस चार और हॉलैंड 10 रन बनाकर आउट हुईं।

16 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और इसका फायदा उठाकर भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लिए। 22 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। सेरेन को तितास साधु ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद चैरिस पैवले और मैकडोनाल्ड ने 17 रन की साझेदारी की। पैवले के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट निकाले और इंग्लैंड की टीम को 68 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन मेकडोनाल्ड ने बनाए। वहीं, एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया ने 11 रन की पारियां खेलीं। हॉलैंड ने भी 10 रन बनाए। इन चारों के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेच लिए। वहीं, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव को एक-एक विकेट मिला।

06:29 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W U19 Live Score: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा

68 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा है। मन्नत कश्यप ने एलेक्सा स्टोनहाउस को सोनम यादव के हाथों कैच कराया। एलेक्सा ने 25 गेंद में 11 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम बेहद छोटे स्कोर पर सिमटने की करीब है।

06:21 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W T20 Live: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

53 रन के स्कोर पर ही इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा है। कप्तान शेफाली वर्मा ने हेना बेकर को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट कराया। हेना पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गईं और अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 63 रन है।

06:18 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W T20 Live: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

53 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा है। सौम्या तिवारी ने अपने सटीक थ्रो से जोशी ग्रोव्स को रन आउट किया। उन्होंने पांच गेंद में चार रन बनाए। अब इंग्लैंड के लिए पूरे 20 ओवर खेलना भी मुश्किल होगा।

06:13 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W T20 Live: इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड की टीम पर दबाव बनाकर रखा है।

06:07 PM, 29-JAN-2023

IND W vs ENG W T20 Live: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

43 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पार्श्वी चोपड़ा ने मैकडोनाल्ड गे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। अर्चना ने उनका कैच पकड़ा। मैकडोनाल्ड ने 24 गेंद में तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। वह अब तक इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet