[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के पांडा कैफे पर पुलिस का छापा:नाबालिग लड़के-लड़कियों समेत कई युवक मिले, कैफे संचालक सहित 5 गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के पांडा कैफे पर पुलिस का छापा:नाबालिग लड़के-लड़कियों समेत कई युवक मिले, कैफे संचालक सहित 5 गिरफ्तार

फतेहपुर के पांडा कैफे पर पुलिस का छापा:नाबालिग लड़के-लड़कियों समेत कई युवक मिले, कैफे संचालक सहित 5 गिरफ्तार

फतेहपुर : शोयब अली खान

फतेहपुर : फतेहपुर के मंडावा बस स्टैंड स्थित पांडा कैफे पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को कैफे से कई युवक-युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिले। कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र देगड़ा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कैफे और होटल में दिन-रात बेवजह बड़ी संख्या में युवा जमा होते थे। इन शिकायतों के बाद पुलिस ने कैफे और होटलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

छापेमारी में कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां भी मिले। पुलिस ने उन्हें समझाइश कर छोड़ दिया। कैफे संचालक समीर पुत्र हनीफ भाटी समेत पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में राहुल पुत्र सुरेश कुमार झुंझुनू, कपिल पुत्र श्यामलाल दांतरू, निखिल पुत्र प्रकाश चंद्र बागडोदा और मनमोहन सिंह पुत्र रतन सिंह बागडोदा शामिल हैं। सभी आरोपी फतेहपुर के रहने वाले हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62