[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बैंक लूटने आया बदमाश,आर्मीमैन ने पकड़वाया:मैनेजर को बंदूक दिखाकर बैग में भरे 10 लाख; पहले भी खिलौना गन से कर चुका लूट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बैंक लूटने आया बदमाश,आर्मीमैन ने पकड़वाया:मैनेजर को बंदूक दिखाकर बैग में भरे 10 लाख; पहले भी खिलौना गन से कर चुका लूट

सीकर में बैंक लूटने आया बदमाश,आर्मीमैन ने पकड़वाया:मैनेजर को बंदूक दिखाकर बैग में भरे 10 लाख; पहले भी खिलौना गन से कर चुका लूट

सीकर : सीकर में दिनदहाड़े बैंक लूटने की कोशिश की गई। बदमाश एअर गन लेकर बैंक में घुसा। ब्रांच मैनेजर को डराकर कैश काउंटर और स्ट्रॉन्ग रूम में ले गया। वहां से बदमाश ने बैग में करीब 10 लाख रुपए भर लिए। इस बीच बैंक में आए एक आर्मीमैन ने बाहर से गेट बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को डिटेन कर लिया।

मामला दादिया में मेन बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। पुलिस थाने से बैंक तीन किलोमीटर की दूरी पर है। दादिया थाना SHO अशोक कुमार झाझड़िया ने बताया- सूचना मिलने के बाद करीब 3 मिनट में पुलिस पहुंच गई। मामले में आरोपी मुकेश गढ़वाल (35) पुत्र ओमप्रकाश निवासी यालसर को डिटेन किया गया है। वह रेलवे में नौकरी करता था। जानकारी के अनुसार, मुकेश करीब दो साल पहले यस बैंक से 24.89 लाख रुपए लूटने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बदमाश पंजाब नेशनल बैंक में घुसा।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बदमाश पंजाब नेशनल बैंक में घुसा।
बदमाश मुकेश बैंक के अंदर खड़ा होकर मौके की तलाश करता हुआ। इस दौरान बैंक में आए लोग अपने काम में बिजी थे।
बदमाश मुकेश बैंक के अंदर खड़ा होकर मौके की तलाश करता हुआ। इस दौरान बैंक में आए लोग अपने काम में बिजी थे।

आर्मीमैन ने बाहर से गेट बंद किया, पुलिस को बुलाया

ब्रांच मैनेजर ओमप्रकाश ढाका ने बताया- आज दोपहर करीब 12 बजे एक युवक बैंक में लोन की इन्क्वायरी करने के लिए आया था। वह मुझसे लोन के बारे में पूछताछ कर रहा था। इस बीच उसने पिस्टल निकाल ली। पिस्टल से डराकर कैश काउंटर और स्ट्रॉन्ग रूम में ले गया, जहां से आरोपी ने कैश से बैग भर लिया। कैश करीब 8 से 10 लाख था।

इस दौरान बैंक में आए आर्मीमैन शुभम चौधरी को घटना का पता चला तो उन्होंने बैंक का गेट बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। गेट बंद होने के बाद आरोपी बैंक के अंदर ही बंद हो गया। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मौके से डिटेन कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद बैंक के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, आर्मीमैन शुभम चौधरी की पोस्टिंग मिलिट्री हॉस्पिटल जयपुर में है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62