[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी:गैस कटर से तालों को काटा, घटना से व्यापारियों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी:गैस कटर से तालों को काटा, घटना से व्यापारियों में रोष

पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी:गैस कटर से तालों को काटा, घटना से व्यापारियों में रोष

पिलानी : पिलानी के नेहरू प्लेस में चोरों ने पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। रविवार रात गोविंद इलेक्ट्रॉनिक्स और बालाजी टेलीकॉम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात के अनुसार रात 2 बजे के बाद तीन चोर दुकानों के आसपास घूमते नजर आए। उन्होंने स्कार्फ और कंबल से अपने चेहरे छिपाए हुए थे। चोरों ने गैस कटर की मदद से ताले तोड़े और सीसीटीवी कैमरों के तार काटने की कोशिश की, लेकिन सभी तार नहीं काट पाए।

गोविंद इलेक्ट्रॉनिक्स से चोर एक पर्स में रखे 2,500 रुपए और कुछ खुदरा राशि मिलाकर कुल 3,000 रुपए ले गए। हालांकि, दुकान से कोई सामान नहीं चुराया गया। बालाजी टेलीकॉम में चोरों ने पहले शटर के सामने फ्लेक्स और चादर लगाई, फिर आराम से ताले काटकर दुकान में घुसे। यहां से चोर 5,000 रुपए नकद और करीब 15,000 रुपए की मोबाइल एक्सेसरीज चुराकर ले गए।

चोरों को वारदात में 1 से डेढ़ घंटे का समय लगा। इस दौरान बस स्टैंड की ओर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। किसी ने दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखकर आवाज लगाई, तो चोर मौके से फरार हो गए और बड़ी चोरी को अंजाम नहीं दे पाए। चोरों के भागने के बाद माजरा समझते हुए दुकानों के मालिकों को सूचना दी गई, जो कुछ देर बाद ही दुकान पर पहुंच गए। सुबह 4:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, दुकानों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

चिड़ावा, मंड्रेला और पिलानी में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के चलते व्यापारियों और आम लोगों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि कोई गिरोह इलाके में सक्रिय है। ऐसे में पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर इनका पर्दाफाश करना चाहिए। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62