[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में देर रात हादसा:कार बिजली के पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में देर रात हादसा:कार बिजली के पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं

चिड़ावा में देर रात हादसा:कार बिजली के पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं

चिड़ावा : चिड़ावा में रविवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कबूतर खाना से बाजार जाने वाले मार्ग पर देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल जमीन से अलग हो गया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ नहीं थी। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना की जानकारी अगली सुबह तब मिली, जब महारानी साड़ी सेंटर के मालिक निजामुद्दीन दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को पोल से टकराते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल की मरम्मत का काम शुरू किया। कार चालक ने मौके पर ही पोल के नुकसान का भुगतान कर दिया। पुलिस के अनुसार यह एक सामान्य दुर्घटना थी, जिसमें किसी को चोट नहीं आई। इस घटना की कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दिन के समय इस मार्ग पर काफी भीड़ रहती है, लेकिन रात होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62