[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर की मांग पर किसानों का 420वां दिन:आज आपात बैठक में होगा आंदोलन का अगला रणनीतिक फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहर की मांग पर किसानों का 420वां दिन:आज आपात बैठक में होगा आंदोलन का अगला रणनीतिक फैसला

नहर की मांग पर किसानों का 420वां दिन:आज आपात बैठक में होगा आंदोलन का अगला रणनीतिक फैसला

चिड़ावा : किसानों का नहर की मांग को लेकर धरना 420वें दिन भी जारी है। चिड़ावा-खेतड़ी सड़क मार्ग के बस स्टैंड लाल चौक पर किसान सभा के बैनर तले यह धरना चल रहा है। आज धरने की अध्यक्षता युवा किसान राजकुमार जाखड़ ने की। किसान लगातार संघर्षरत हैं। किसानों ने अब कल आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। गांवों में कमेटियां गठित की जा रही हैं। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी नहर की मांग को नहीं मान रही है। इसके साथ ही उनके खेतों से 765 केवी की हाईटेंशन लाइन भी खींची जा रही है।

धरने पर आज कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, उपसचिव ताराचंद तानाण, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चाहर शामिल थे। यात्रा संयोजक रणधीर ओला, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा सुनिता साईं पंवार और कोषाध्यक्ष महेश चाहर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रभुराम सैनी, कर्ण सिंह यादव, सतपाल चाहर समेत कई अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62