झुंझुनूं-खेतड़ी(ठाठवाडी) : ठाठवाडी चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा उपखण्ड स्तर पर सम्मानित
ठाठवाडी चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा उपखण्ड स्तर पर सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
झुंझुनूं-खेतड़ी(ठाठवाडी) : राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाठवाडी की चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा को सराहनीय सेवाओं पर 26 जनवरी को उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी खेतड़ी ने प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ ज्योति शर्मा ने जब से इस पीएचसी में ज्वाइन किया है तब से अस्पताल का कायाकल्प हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में मरीज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने आते है। अस्पताल की व्यवस्थाएं भी किसी निजी अस्पताल से कम नहीं है। डॉ शर्मा बहुत ही मिलनसार व मेहनती है। डॉ ज्योति को सम्मान मिलने पर सरपंच डॉ किशोरीलाल यादव, विजय यादव, सत्यपाल जांगिड़, राजकुमार शर्मा ढोसी, रामसिंह सूबेदार, रामानंद शर्मा, अनिल पत्रकार, भरत शर्मा, डीईओ प्रदीप यादव, सतीश जांगिड़ सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051067


