[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:फसल बीमा क्लेम और 6 घंटे बिजली की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:फसल बीमा क्लेम और 6 घंटे बिजली की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

अखिल भारतीय किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:फसल बीमा क्लेम और 6 घंटे बिजली की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में अखिल भारतीय किसान सभा ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामरेड निर्मल प्रजापत ने कहा कि पिछले तीन साल (2021-23) का फसल बीमा क्लेम अभी तक नहीं मिला है। किसानों की प्रमुख मांगों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर 6 घंटे बिजली की आपूर्ति, चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता शामिल है। साथ ही साहवा वितरिका और गाजूवास माइनर के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई कृषि भूमि का डीएलसी दर से चार गुना मुआवजा देने की मांग की गई है।

किसान नेताओं ने मनरेगा में 200 दिन का रोजगार और 600 रुपए दैनिक मजदूरी की मांग भी की। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने और वित्तीय कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग भी की। प्रजापत ने चेतावनी दी कि अगर 20 दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, राज्य महामंत्री छगनलाल चौधरी, जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin