[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में 40 से ज्यादा दुकानों से अतिक्रमण हटाया:सड़क को 50 फीट तक खाली करवाया, 20 दुकानों का सामान जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस में 40 से ज्यादा दुकानों से अतिक्रमण हटाया:सड़क को 50 फीट तक खाली करवाया, 20 दुकानों का सामान जब्त

रींगस में 40 से ज्यादा दुकानों से अतिक्रमण हटाया:सड़क को 50 फीट तक खाली करवाया, 20 दुकानों का सामान जब्त

रींगस : बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसे लेकर रींगस में गुरुवार को अतिक्रमण हटवाया गया। नगरपालिका प्रशासन ने उपखंड अधिकारी के निर्देश पर भैंरूजी मोड़ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी सरिता चौधरी के नेतृत्व में टीम ने भैंरूजी मोड़ से मठ मंदिर और धायल हॉस्पिटल के सामने तक का अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई में चालीस से अधिक दुकानों के सामने से अवैध कब्जा हटाकर सड़क को 50 फीट तक खाली करवाया गया। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक दुकानों का सड़क सीमा में रखा सामान भी जब्त किया गया।

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचना दी गई थी। लेकिन सूचना के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सामान को पालिका अधिनियम के तहत चालान काटने के बाद ही छोड़ा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाब्ता, नगरपालिका के सफाई निरीक्षक मुकेश कुमावत समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin