[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेश पायलट की जयंती पर गुर्जर समाज ने दी श्रद्धांजलि:देवनारायण मंदिर में कार्यक्रम, किसान नेता के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजेश पायलट की जयंती पर गुर्जर समाज ने दी श्रद्धांजलि:देवनारायण मंदिर में कार्यक्रम, किसान नेता के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

राजेश पायलट की जयंती पर गुर्जर समाज ने दी श्रद्धांजलि:देवनारायण मंदिर में कार्यक्रम, किसान नेता के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

उदयपुरवाटी : लोहार्गल स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और किसान नेता राजेश पायलट की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसान का बेटा जब तक शिक्षित होकर विधायिका तक नहीं पहुंचेगा, तब तक किसान, समाज, प्रदेश और देश की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। समारोह के दौरान राजेश पायलट के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर गुर्जर समाज के लोगों ने पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पायलट ब्रिगेड के अध्यक्ष बलवीर गुर्जर नून, एडवोकेट जनार्दन रावत, बाबूलाल गुर्जर, विकास कसाना और राजेश खटाना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62