[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां में मनरेगा कार्य बंद होने पर रोष:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, काम रोकने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां में मनरेगा कार्य बंद होने पर रोष:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, काम रोकने का लगाया आरोप

पचेरीकलां में मनरेगा कार्य बंद होने पर रोष:महिलाओं ने किया प्रदर्शन, काम रोकने का लगाया आरोप

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र में स्थित कलोठड़ा गांव की महिलाओं ने मनरेगा कार्य बंद किए जाने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि राजनीतिक पहुंच वाले लोगों और स्कूल प्रशासन ने मनरेगा कार्य को स्कूल की भूमि बताकर बंद करवा दिया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि कलोठड़ा, बृजपुरा, निहालपुरा और उड़ामांडी की अधिकांश महिलाएं मनरेगा पर निर्भर हैं। कार्य बंद होने से विशेषकर गरीब और विधवा महिलाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके परिवार के भरण-पोषण में गंभीर समस्याएं आ रही हैं।

महिलाओं ने उपखंड अधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि की जांच करवाने और 3.44 हैक्टेयर गैर मुमकिन जोड़ की भूमि पर दोबारा मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मांग रखी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन की राह अपनाएंगी। प्रदर्शन में भतेरी देवी, सुशीला देवी, कमला देवी, अनीता देवी, राजबाला, रोशनी देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, बेबी देवी सहित कई महिलाएं और कृष्ण सिंह राजपूत, सुमेर सिंह तंवर जैसे ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77