[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरोड़ी बोले- आज भी मेरा अपमान हो रहा है:कांग्रेस राज में भी अपमान हुआ, मेरी हां में हां कहने की आदत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किरोड़ी बोले- आज भी मेरा अपमान हो रहा है:कांग्रेस राज में भी अपमान हुआ, मेरी हां में हां कहने की आदत नहीं

किरोड़ी बोले- आज भी मेरा अपमान हो रहा है:कांग्रेस राज में भी अपमान हुआ, मेरी हां में हां कहने की आदत नहीं

जयपुर : मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- आज भी मेरा अपमान हो रहा है। कांग्रेस राज में भी मेरा अपमान हुआ था। आज का समय मिलावट का है। हां में हां करते जाएंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे। यही होता है। हां जी के दरबार में जो हां जी नहीं करेगा, वह मरेगा। मेरी हां कहने की आदत नहीं है। मैं जो कहता हूं, सच कहता हूं।

किरोड़ीलाल मीणा शनिवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। किरोड़ीलाल ने कहा- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बातों में नहीं जाता, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले हैं। ऐसे मामले जिनमें युवा आज आस लगाए बैठा है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस राज में वीरांगनाओं को अपमानित किया गया। मैं भी अपमानित हुआ। अब राज में भी अपमान किया जा रहा है।

बीसलपुर बांध से गाद निकालने का ठेका दिया। ढाई सौ किलोमीटर तक गाद नहीं बजरी निकाली जा रही है। 7 करोड़ रुपए की बजरी रोजाना निकाली जा रही है। हमारी आंखों के सामने निकाली जा रही है। ऐसे बहुत मामले हो रहे हैं।

5 साल तक आप जानते हो विपक्ष की भूमिका किसने निभाई

किरोड़ी ने कहा- 5 साल तक आप जानते हो विपक्ष की भूमिका किसने निभाई। मेरे को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता भी नहीं करने दी गई थी। मैं खड़ा रहा, लड़ता रहा। अब उसके आधार पर हम सत्ता में आए। अब जब मुद्दे मरते हैं, परिणाम नहीं निकलता तो मैं भी मुरझा जाता हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet