[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सालासर में गौसेवा और छप्पन भोग अर्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सालासर में गौसेवा और छप्पन भोग अर्पण

भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सालासर में गौसेवा और छप्पन भोग अर्पण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर : राजस्थान की यशस्वी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री बालाजी गौशाला, सालासर में भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने बताया इस अवसर पर गौमाता को छप्पन भोग अर्पित कर कामधेनु गौमाता की पूजा की गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ सेवा कार्यों की कामना की।

गौसेवा के बाद सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर 51 किलो लड्डू का भोग लगाया गया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर फतेहपुर शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, फतेहपुर देहात मंडल अध्यक्ष कैलाश कुल्हरी, रामगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, विकास भास्कर, आनंद हुड्डा, बजरंग तनेजा, रामलाल सियाग, अक्षय नायक, प्रदीप बेरवाल, विमल चोटिया, कमल कुल्हरी, सुशील पवार, आशीष बेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker