[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी

खेतड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी

खेतड़ी : खेतड़ी परिवहन कार्यालय में गुरुवार को 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान वर्षभर चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना में किसी की जान बचाने वाले व्यक्तियों को सरकार पुरस्कृत करती है। साथ ही, दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को पुलिस पूछताछ से छूट दी गई है, ताकि लोग बिना किसी डर के मदद के लिए आगे आएं।

परिवहन विभाग अपनी कुल आय का 50 प्रतिशत सड़क सुरक्षा पर खर्च कर रहा है। प्रदेश में हर जिला और तहसील स्तर पर ट्रोमा सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में यादव ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं, जिनका मुख्य कारण वाहन चालकों की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वालों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, राम प्रताप, सुरेंद्र, विनोद सैनी, जगजीत पाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet