[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शीत ऋतु में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण हेतु भारत स्काउट गाइड “इक्को क्लब” की ओर से “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शीत ऋतु में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण हेतु भारत स्काउट गाइड “इक्को क्लब” की ओर से “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का आयोजन

शीत ऋतु में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण हेतु भारत स्काउट गाइड "इक्को क्लब" की ओर से "नेकी की दीवार" कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान  

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में वन एवं पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार द्वारा बालक बालिकाओं में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता ज्ञान कौशल एवं अभिवृद्धि के विकास के उद्देश्य से नेशनल ग्रीन कौर योजना के अंतर्गत जिले में 253 इको क्लब का सफल संचालन किया जा रहा है ।

पी.एम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू के उप प्राचार्य एवं इको क्लब प्रभारी अख्तर अली चेजारा एवं स्काउट गाईड व इक्को क्लब की ओर से नेशनल ग्रीन कौर योजना के अंतर्गत शीत लहर से बचाव एवं रोकथाम हेतु चूरू जिला मुख्यालय स्थित कच्ची बस्तियों एवं झुकी झोपड़िया में जरूरतमंद बच्चों को उपयोग में आने गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम “नेकी की दीवार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पी.एम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू के प्राचार्य महेश कुमार सोनी, स्काउट गाईड सीओ महिपाल सिंह तंवर, जिला साक्षरता अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत, उप प्राचार्य दूधवाखारा विद्यालय शेराराम जिनगर, प्राध्यापक विजयपाल चाहर इत्यादि थे ।

उक्त कार्यक्रम में गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाने में सहयोग करने वालो में राजकीय लोहिया महाविद्यालय चुरू के प्रोफेसर डॉ. एम.एम शेख, खालिद तुगलक, उप प्राचार्य हंशा शर्मा, उप प्राचार्य आरिफ खान, अमर शर्मा, करणीसिंह, मनीराम फौजी, स्काउटर ओमप्रकाश खींवासरिया इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर स्काउट गाइड “इक्को क्लब” के समीर, पारस, रोहित, सुरज शर्मा, फरदीन, चन्द्र प्रकाश, अंकित सिंह इत्यादि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया ।पी.एम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू के उप प्राचार्य एवं इको क्लब प्रभारी अख्तर अली चेजारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62