[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पुलिस ने श्रीनगर जा रही बड़ी नशे की खेप पकड़ी, करीब 3 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पुलिस ने श्रीनगर जा रही बड़ी नशे की खेप पकड़ी, करीब 3 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त

चूरू पुलिस ने नशे की खेप की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है. करीब तीन करोड़ का डोडा पोस्त एक ट्रक से जब्त किया है.

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान  

चूरू : जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने नशे की खेप के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद के कट्टों से भरे एक ट्रक से डोडा पोस्त बरामद किया. पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत 19 क्विंटल 5 किलो डोडा पोस्त छिलका जब्त किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है. यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रतनगढ़ थाना पुलिस ने मालासर टोल नाका के पास एक ट्रक को रुकवाया, जिसमें दो लोग सवार थे. पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में 97 कट्टों में डोडा पोस्त छिलका पाया गया. इस मामले में ट्रक चालक 21 वर्षीय भेरूलाल मीणा, जो भीलवाड़ा के बिगोद निवासी है, उसे गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया।

एक नाबालिग भी निरुद्ध :

थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक चित्तौड़गढ़ से खाद के कट्टों के नीचे डोडा पोस्त छिपाकर श्रीनगर जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत भेरूलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62