[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चांदी के आभूषण के बिजनेस में धोखाधड़ी:कम शुद्धता वाले आभूषण बेचे, बात करने पर जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चांदी के आभूषण के बिजनेस में धोखाधड़ी:कम शुद्धता वाले आभूषण बेचे, बात करने पर जान से मारने की धमकी दी

चांदी के आभूषण के बिजनेस में धोखाधड़ी:कम शुद्धता वाले आभूषण बेचे, बात करने पर जान से मारने की धमकी दी

सीकर : सीकर के धोद थाना क्षेत्र में चांदी के आभूषण के बिजनेस में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी को नागौर निवासी युवक ने कम शुद्धता के आभूषण दिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के धोद पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर कासली निवासी आरिफ ने बताया- वह सोने-चांदी के का काम करता है। कुछ समय पहले उसकी दुकान पर मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी कुचामन सिटी जिला नागौर आया। उसने खुद को चांदी का व्यापारी होना बताकर कहा कि वह कई सालों से चांदी के रेडीमेड आभूषणों का काम कर रहा है। उसने बताया कि वह मथुरा गुजरात से माल लेकर अपना खुद का मार्का लगाकर देता है।

मोहम्मद जाहिद ने अपनी रेट लिस्ट दिखाई, जिसमें उसने अलग-अलग तरह की पैकिंग में 60 से 70 शुद्धता होना बताया। ऐसे में आरिफ ने मोहम्मद जाहिद से माल लेकर उसे बेच दिया लेकिन कस्टमर माल को वापस लेकर आए। कस्टमर्स का कहना था कि माल की शुद्धता वैसी नहीं है जैसी बताई गई। जब आरिफ ने शुद्धता चेक करवाई तो शुद्धता 40 से 54 के बीच ही आई।

आरिफ ने साल 2020 से 2024 तक मोहम्मद जाहिद से करीब 40 किलो चांदी के आभूषण खरीदे थे। जब शुद्धता कम होने के बारे में आरिफ ने जाहिद को अवगत करवाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब बात हुई तो उसने आरिफ को धमकी देना शुरू कर दिया और कहा कि किसी और को बताया तो जान से मार दूंगा। तेरी दुकान बंद करवा दूंगा और किसी को 2-4 लाख रुपए देकर तेरे जैसे को कभी भी ठिकाने लगवा दूंगा। फिलहाल अब धोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin