[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:250 महिलाओं का किया सम्मान, 36 कर्मचारी संगठन हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:250 महिलाओं का किया सम्मान, 36 कर्मचारी संगठन हुए शामिल

नीमकाथाना में मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती:250 महिलाओं का किया सम्मान, 36 कर्मचारी संगठन हुए शामिल

नीमकाथाना : नीमकाथाना संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल छावनी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकम में 250 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया-सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। जिसमें किसी प्रकार का जाति भेद नही रखा। सभी संगठनों ने सामूहिक जयंती में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले एक महान सामाजिक सुधारक थीं, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगाँव में हुआ था। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर महिलाओं के लिए कई विद्यालय खोले और विधवा विवाह के लिए काम किया।

सरिता सैनी ने बताया-समारोह में 36 कर्मचारी संगठन शामिल थे, 200 साल पहले सावित्री बाई ने देश की महिलाओं को सावित्री बाई बनाकर गई तो सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो पूरे देश मे शिक्षा की अलख जगाएंगे। इस दौरान 250 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर और पुस्तिका देकर सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, सीबीईओ विनोद शर्मा, बाबुलाल सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini