सीकर में हार्डवेयर शॉप में चोरी:1.15 लाख रुपए की नगदी सहित हार्डवेयर का सामान और DVR मशीन लेकर गए चोर
सीकर में हार्डवेयर शॉप में चोरी:1.15 लाख रुपए की नगदी सहित हार्डवेयर का सामान और DVR मशीन लेकर गए चोर
सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में चोरों ने हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से 1.15 लाख रुपए और हजारों रुपए का सामान भी चुराकर ले गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सीकर के सदर थाने में कानाराम कुल्हरी ने रिपोर्ट देकर बताया- नेशनल हाईवे संख्या 52 पर पालवास चौराहा पर उनकी मनजीत एंड कंपनी नाम से फार्म है। जहां से चोरों ने 1.15 लाख रुपए की नगदी, करीब 80 रुपए कीमत का हार्डवेयर का सामान, DVR मशीन सहित अन्य सामान चुरा लिया।
आपको बता दें कि तेज सर्दी आने के साथ ही एक बार फिर जिले में चोरी की वारदात बढ़ना शुरू हो चुकी है। दिसंबर महीने के अंत में सीकर शहरी इलाके में ही दो से तीन चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043313


