[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक 

नवलगढ़ : वार्ड 22 में गौशाला के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा शनिवार रात को हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कार दो बार पलटी खाकर लोहे की रेलिंग से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा हादसा गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि तेज गति से चल रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। गोशाला के पास एक मोड़ पर कार पहले अनियंत्रित हुई, इसके बाद दो पलटी खाई और आखिर में लोहे की रेलिंग से जा भिड़ी। घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नवलगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62