[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक 

नवलगढ़ : कांग्रेस सेवादल नवलगढ़ द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मोइनुदीन खान ने स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दुनिया का महान अर्थशास्त्री बताया। जिन्होंने पूरी दुनिया में मंदी के दौर का भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नही पड़ने दिया। देश के ऐसे महान व्यक्तित्व के निधन पर केंद्र सरकार द्वारा उनका अन्य पूर्व प्रधान मंत्रियों जैसे राजघाट पर अंतिम संस्कार नहीं करने देने की ओछी हरकत कर उनका अपमान किया जाने की निंदा की है ।

साथ ही कांग्रेस पार्टी व स्व मनमोहन सिंह की धर्म पत्नी की भावना के अनुरूप उनका स्मारक राजघाट पर बनाने की मांग की है। कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ प्रशिक्षक एडवोकेट आनंदीलाल सैनी ने भी स्व नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। उनके अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार द्वारा ओछी हरकत की निंदा की है, कांग्रेस सेवादल नवलगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल टाईगर, पूर्व जिला संगठक मो. अयूब बिल्लू, जिला सचिव सोहन लाल सैनी, सादिक खत्री, संजय चोटिया, इकबाल बहलिम, ओमप्रकाश भुक्कल, लियाकत मॉयल, विजय वाल्मिक, अब्बास चौहान समूवाला, भगवाना राम सैनी, ताहिर खत्री सहित उपस्थित सभी साथियों ने स्व मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62