[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मेरिट से मनपसंद स्कूल में टीचर की पोस्टिंग:महात्मा गांधी स्कूल में लगेंगे शिक्षक; रिक्त पदों की फिर मांगी रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मेरिट से मनपसंद स्कूल में टीचर की पोस्टिंग:महात्मा गांधी स्कूल में लगेंगे शिक्षक; रिक्त पदों की फिर मांगी रिपोर्ट

झुंझुनूं में मेरिट से मनपसंद स्कूल में टीचर की पोस्टिंग:महात्मा गांधी स्कूल में लगेंगे शिक्षक; रिक्त पदों की फिर मांगी रिपोर्ट

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग नए साल में मेरिट के आधार पर की जाएगी। 100 अंकों के पेपर के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। जिसके ज्यादा नम्बर आएंगे, उसे मनपसंद स्कूल में नियुक्ति मिलेगी। मेरिट के आधार पर शिक्षकों को जिला आवंटन होगा।

जिला आवंटन के लिए जल्द ही ऑनलाइन विकल्प की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य के 3737 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को नए साल में शिक्षक मिल जाएंगे।

एक्सपर्ट के अनुसार 100 नम्बर के प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40 फीसदी अंक अर्जित करने वाले टीचर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग के लिए पात्र होंगे। राज्य के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में करीब 17500 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग में अगस्त को चयन परीक्षा आयोजित करवाई थी।

इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 79275 शिक्षकों ने आवेदन किया। जबकि परीक्षा में 51870 शिक्षक शामिल हुए थे।

समायोजन के बाद रिक्त पदों की फिर मांगी रिपोर्ट

चयन परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने संभाग के सभी संयुक्त निर्देशकों से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना मांगी है।

दरअसल, 7 दिसंबर को हुए सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के बाद महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भी रिक्त पदों की संख्या में बदलाव हुआ है।

विदित रहे कि जिले के शिक्षकों को पोस्टिंग में बोनस अंकों के प्रावधान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण परीक्षा परिणाम जारी होने में विलंब हुआ। न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षा विभाग में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

संभावना जताई जा रही है कि शीतकालीन अवकाश के बाद चयनित शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पदस्थापन दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22