[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार के निर्देशन में सूरजगढ़ शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार के निर्देशन में सूरजगढ़ शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने अब तक की सबसे से बड़ी जंबोजेट कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिस में 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है

सूरजगढ़ : सूरजगढ़,राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की सहमति से कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने सूरजगढ़ शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की है।
कांग्रेस कार्यकारिणी में पार्षद सांवरमल सैनी को संगठन महासचिव, रामरत्न जिंदल को कोषाध्यक्ष, रोहिताश्व कुमार महला, पार्षद सरोज देवी,रवि शर्मा, दिनेश कुमार सैनी,मनोज गुरावा,महेंद्र कुमावत, महेश गोदारा उपाध्यक्ष व राजेंद्र नायक, रोशन सैनी, रफीक खान,राकेश सैनी, रणधीर सिंह,अरूण रोहिल्ला व पार्षद सज्जन सैनी महासचिव और महेश शर्मा,निखिल कुमार सैनी, मुकेश लुगरिया,दुलीचंद सैनी, दिनेश बाकोलिया, रघुवीर धानक सहित मुकेश फुलवारिया को सचिव बनाया गया है।

प्रदीप गुरावा व संदीप कुमार नायक को मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार चांवरिया को कार्यालय मंत्री और अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को विधि सलाहकार बनाया गया है। सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार, वरिष्ठ पार्षद महावीर प्रसाद सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा, विश्वनाथ पुजारी सहित डॉ. जी.एल.मौर्य को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। अशोक कटेवा,पूर्व पार्षद रामजीलाल सैनी,अंतरसिंह,पूर्व पार्षद संजय चौधरी ,योगेश सोनी, विजय चौधरी, कैलाश ड्रोलिया सहित 20 आमंत्रित सदस्य और 5 विशेष आमंत्रित सदस्य,7 उपाध्यक्ष,7 महासचिव ,7 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष,1 कार्यालय मंत्री,2 मिडिया प्रभारी,1 विधि सलाहकार सहित 60 सदस्य बनाए गए हैं। सूरजगढ़ शहर की अब तक की यह सबसे बड़ी जंबोजेट कार्यकारिणी है। सूरजगढ़ कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने बताया कि 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी लिस्ट है जिसमें सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व मिला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet