झुंझुनूं : झुंझुनू प्रगति संघ सूरत के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंसारी से डॉ तूलस्यान की शिष्टाचार भेंट
झुंझुनू प्रगति संघ सूरत के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंसारी से डॉ तूलस्यान की शिष्टाचार भेंट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : झुंझुनू से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ डीएन तुलस्यान ने अपने सूरत प्रवास के दौरान झुंझुनू प्रगति संघ सूरत के अध्यक्ष कैलाश चंद पंसारी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने झुंझुनू की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के बारे में डॉक्टर तुलस्यान से विस्तार से जानकारी लेते हुए चर्चा की। विदित है कि सूरत में झुंझुनू प्रगति संघ सूरत के प्रयास सराहनीय है, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से झुंझुनू निवासियों का आपस में मेलजोल संस्था के माध्यम से बना रहता है। पंसारी ने डॉक्टर तुलस्यान के प्रयासों से किए जा रहे झुंझुनू में सेवा कार्यों की एवं माई झुंझुनू डॉट कॉम समाचार पत्र की भी सराहना की।
इस अवसर पर कैलाश चंद्र पंसारी के सुपुत्र चंडी पंसारी एवं नरेश पंसारी की उपस्थिति में डॉ डीएन तुलस्यान द्वारा श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का प्रतीक चिन्ह पंसारी को भेंट किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068394


