[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : श्रीमती बिमला देवी रिद्धकरण मोदी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का वृतांत विस्तार से वर्णन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : श्रीमती बिमला देवी रिद्धकरण मोदी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का वृतांत विस्तार से वर्णन किया

श्रीमती बिमला देवी रिद्धकरण मोदी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का वृतांत विस्तार से वर्णन किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : पंचदेव मंदिर के सामने स्थित मोदी हाउस पर श्रीमती बिमला देवी रिद्धकरण मोदी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में द्वितीय दिवस रविवार को कथावाचक परम श्रद्धेय भागवत मर्मज्ञ परम पूज्य स्वामी श्री हरि शरण जी महाराज ने भागवत कथा में अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का वृतांत विस्तार से वर्णन किया। महाराज जी ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की अहेतु की कृपा का दर्शन है। जिसकी वजह से आप आज कथा का आंनद ले रहे है। और श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें है। क्यूंकि जिन्हे गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। उसके बाद कथा क्रम की शुरुआत भागवत जी के प्रथम श्लोक का उच्चारण करते हुए। महाराज श्री जी ने बताया की अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आये, कुछ सिखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। कथा के मध्य महाराज श्री के कर्णप्रिय भजनों पर श्रोता भक्त मंत्र मुग्ध हुए बिना नही रह सके।

कथा से पूर्व भागवत कथा ग्रन्थ का पूजन मोदी परिवार के प्रमोद मोदी एवं प्रदीप मोदी सहित परिवारजन ने विधि विधान के साथ किया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है जिसका समय अपरान्ह 1 बजे से सायं 5 बजे तक का रखा गया है।

इस अवसर पर आयोजक मोदी परिवार से बिमला देवी रिद्धकरण मोदी, प्रमोद एवं प्रदीप मोदी, अनिल मोदी, सुरेश मोदी, आनंद मोदी, अमन मोदी, नरेंद्र मोदी, अशोक मोदी सहित अन्य परिवार जन, श्रीकांत पंसारी, नितिन नारनौली, रुपेश तुलस्यान, शशिकांत पंसारी, कुंदन सिगंडोदिया, रधुनाथ पौद्वार, परमेश्वर हलवाई, अशोक केडिया, प्रदीप पाटोदिया एवं कैलाशचन्द्र सिंघानिया सहित अन्यजन बडी संख्या मे अन्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet