[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरस्वती कॉलेज में गिरे ब्लास्टिंग के पत्थर:स्टूडेंट्‌स में भय का माहौल, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सरस्वती कॉलेज में गिरे ब्लास्टिंग के पत्थर:स्टूडेंट्‌स में भय का माहौल, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

सरस्वती कॉलेज में गिरे ब्लास्टिंग के पत्थर:स्टूडेंट्‌स में भय का माहौल, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना के जीर चौकी स्थित सरस्वती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में कॉलेज के पास चल रही ब्लास्टिंग से छात्रों में भय का माहौल है। कॉलेज के पास 300 मीटर की दूरी पर स्थित क्रेशर प्लांट में रोजाना भारी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे छात्रों और शिक्षकों में डर व्याप्त है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर कॉलेज के करीब 100 छात्र कलेक्टर के पास पहुंचे।

कॉलेज की अध्यापक डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि कॉलेज के पास उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित मोदी प्लांट से हर दिन ब्लास्टिंग की आवाजें आती हैं, जो एक भूकंप जैसी कंपन पैदा करती हैं। इस ब्लास्टिंग के कारण पूरा कॉलेज भवन थर्रा उठता है, और यहां अध्ययन कर रहे छात्र और शिक्षक हमेशा भय के माहौल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो ब्लास्टिंग के दौरान छोटे-बड़े पत्थर कॉलेज परिसर में गिरते हैं। हाल ही में 10-12 दिन पहले ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर कॉलेज परिसर में गिरा, जिससे एक कर्मचारी बाल-बाल बचा।

कॉलेज की छात्रा सरोज गुर्जर ने बताया कि जब कॉलेज में क्लास शुरू होती है, तो ब्लास्टिंग का शोर भी शुरू हो जाता है, जिससे सभी छात्र भयभीत हो जाते हैं। ब्लास्टिंग से धूल-मिट्टी उड़ती है, जो अध्ययन में भी बाधा डालती है। छात्रों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द इस भारी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की अपील की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे।

कार्यक्रम में छात्रा मोनिका निमोरिया, धनश्याम, योगेश, अंजू सैनी, रीना, कविता, प्रियंका बासोटिया, पायल अग्रवाल, बुलकेश, अनिता सैनी, कृष्णा सिराधना, पूजा मीणा, संकित नेहरा, जकसिर, अजय, रमेश कुमार जांगीड़, डॉ. विजय लक्ष्मी, ओमप्रकाश शर्मा सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62