[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में SFI ने फूंका गृह मंत्री का पुतला:छात्र नेता बोले- अमित शाह देश से माफी मांगें, पद से इस्तीफा दें; यूनिवर्सिटी में शव यात्रा निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में SFI ने फूंका गृह मंत्री का पुतला:छात्र नेता बोले- अमित शाह देश से माफी मांगें, पद से इस्तीफा दें; यूनिवर्सिटी में शव यात्रा निकाली

सीकर में SFI ने फूंका गृह मंत्री का पुतला:छात्र नेता बोले- अमित शाह देश से माफी मांगें, पद से इस्तीफा दें; यूनिवर्सिटी में शव यात्रा निकाली

सीकर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध शेखावाटी यूनिवर्सिटी (सीकर) में एसएफआई ने विरोध-प्रदर्शन किया। एसएफआई ने संविधान पार्क से लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस तक अमित शाह की शव यात्रा निकाली और पुतला फूंका। इस दौरान अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

शव यात्रा निकालते हुए एसएफआई के कार्यकर्ता।
शव यात्रा निकालते हुए एसएफआई के कार्यकर्ता।

बोले- शाह के बयान का खामियाजा भाजपा भुगतेगी

आर्ट्स कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां ने कहा- भाजपा व आरएसएस बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को नहीं मानती है। गृहमंत्री अमित शाह का बयान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। भाजपा का यह बयान देश के दलित शोषित तबके के प्रति उनके नजरिए को भी दर्शाता है। बिजारणियां ने ने कहा- अमित शाह के इस बयान का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

एसएफआई ने कहा- गृहमंत्री को देश के लोगों से माफी मांगते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। एसएफआई ने कहा- उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक इस अन्यायपूर्ण कुशासन का अंत नहीं हो जाता और उनके आदर्श बाबा साहब के विचारों को सुरक्षित और सम्मानित नहीं किया जाता।

अमित शाह के पुतले को आग लगाते हुए।
अमित शाह के पुतले को आग लगाते हुए।

इस मौके पर एसएफआई के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी, उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज डोगीवाल, जिला सचिव महिपाल सिंह गुर्जर, आर्ट्स कॉलेज अध्यक्ष राजू बिजारणियां, साइंस कॉलेज अध्यक्ष संदीप नेहरा, अभिषेक महला, इरफान किरडोली, देवराज हुड्डा, अर्पिता, पूजा, ज्योति, टीना, कपिल शर्मा, समीर कुरैशी, अंकित यादव, दाऊद खान, सोनू, दिनेश चौधरी, बलवीर, मनोज, नरेंद्र व प्रियांशु सहित एसएफआई के अनेक स्टूडेंट्स व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संविधान पार्क के पास नारेबाजी करते हुए स्टूडेंट्स।
संविधान पार्क के पास नारेबाजी करते हुए स्टूडेंट्स।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin