अर्द्धवार्षिक परीक्षा केंद्रों पर स्कूल में नहीं पहुंचे टीचर:जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन टीचर्स को दिया कारण बताओं नोटिस, सीबीईओ को दिए कार्रवाई के निर्देश
अर्द्धवार्षिक परीक्षा केंद्रों पर स्कूल में नहीं पहुंचे टीचर:जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन टीचर्स को दिया कारण बताओं नोटिस, सीबीईओ को दिए कार्रवाई के निर्देश
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 से 24 दिसंबर तक आयोजित हो रही है। परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित पुलिस थानों में रखे जा रहे हैं। जिनकों परीक्षा से 30 मिनट पहले पीईओ के द्वारा संबंधित राजकीय और गैर राजकीय संस्था प्रधानों को वितरण किया जा रहे हैं। नीमकाथाना जिले भर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है। जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने सभी सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक में उड़न दस्ते के रूप में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा संचालन की मॉनिटरिंग निदेशक बीकानेर के आदेश पर किया जा रहा है। अब तक तीन परीक्षा आयोजित हो चुकी है।

तीन शिक्षकों को मिले कारण बताओं नोटिस
प्रीतमपुरी में राजकीय माध्यमिक स्कूल में परीक्षा केंद्रों पर तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था इस दौरान तीन शिक्षकों की अनुपस्थित पाई गई। जिसमें बाबूलाल सैनी अध्यापक, महेश कुमार शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी और राजपाल चौधरी वरिष्ठ सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सीबीईओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125941


