[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पर लगाया सांकेतिक जाम:कहा- बड़े वाहनों की आवाजाही से हो रही परेशानी, प्रशासन को प्रदर्शन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पर लगाया सांकेतिक जाम:कहा- बड़े वाहनों की आवाजाही से हो रही परेशानी, प्रशासन को प्रदर्शन की दी चेतावनी

स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पर लगाया सांकेतिक जाम:कहा- बड़े वाहनों की आवाजाही से हो रही परेशानी, प्रशासन को प्रदर्शन की दी चेतावनी

नवलगढ़ : नवलगढ़ के रामदेवरा बस स्टैंड के पास से हो रही बड़े वाहनों की आवाजाही ने स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। गणेशपुर से झाझड़ रोड तक का रास्ता बंद होने के कारण भारी डंपरों का रूट बदलकर बस स्टैंड के रास्ते कर दिया गया है। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और यातायात का दबाव दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गया है।

दुकानदार संजय कड़वाल ने बताया कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से दिनभर जाम की स्थिति, तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा, रात में स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से असुरक्षा का माहौल है। इन समस्याओं से परेशान होकर इस समस्या से तंग आकर व्यापारियों ने मंगलवार को 10 मिनट का सांकेतिक जाम लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए, वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। ताकि रात में सुरक्षित माहौल बने। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार शाम 4 बजे तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। सड़क जाम की सूचना पर नवलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों से बातचीत की। पुलिस ने उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और जल्द समाधान का भरोसा दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin