[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंगल मूर्ति बालाजी मंदिर में छत्र चोरी:मूर्ति पर लगे थे बड़े सोने-चांदी के छत्र, करणी माता मंदिर में भी की थी घुसने की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मंगल मूर्ति बालाजी मंदिर में छत्र चोरी:मूर्ति पर लगे थे बड़े सोने-चांदी के छत्र, करणी माता मंदिर में भी की थी घुसने की कोशिश

मंगल मूर्ति बालाजी मंदिर में छत्र चोरी:मूर्ति पर लगे थे बड़े सोने-चांदी के छत्र, करणी माता मंदिर में भी की थी घुसने की कोशिश

सरदारशहर : सरदारशहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुसराजजी कुटिया में बने मंगल मूर्ति बालाजी मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के बड़े छत्र चोरी कर लिए।

मंदिर के पुजारी राजेश पारीक ने बताया- रविवार रात मंदिर बंद कर वे घर चले गए थे। सोमवार सुबह 5 बजे जब पुजारी मंदिर आए, तो उन्होंने देखा कि मंदिर का मुख्य गेट खुला हुआ था और मंदिर की लाइट जल रही थी। अंदर जाकर देखा तो बालाजी की मूर्ति के ऊपर लगे बड़े सोने-चांदी के छत्र गायब थे।

पुजारी के अनुसार, चोर मंदिर की दीवार के ऊपर से बीहड़ के रास्ते अंदर आए थे और सबसे पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे। इसके बाद चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पास के करणी माताजी मंदिर के ताले तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन ताले नहीं टूटने पर वे माताजी मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाए।

पुजारी ने मंदिर के निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाह पूनमचंद तिवारी को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी और चोरों की तलाश जारी कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin