[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग को बहला-फुसलाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता को बाल कल्याण समिति में पेश किया, एक माह से पुलिस को थी तलाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

नाबालिग को बहला-फुसलाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता को बाल कल्याण समिति में पेश किया, एक माह से पुलिस को थी तलाश

नाबालिग को बहला-फुसलाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता को बाल कल्याण समिति में पेश किया, एक माह से पुलिस को थी तलाश

बाड़मेर : बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगाकर ले जाने और रेप करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करवाए गए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर को नाबालिग के परिजनों ने पचपदरा थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि नाबालिग बेटी को कुलदीप बहला-फुसलाकर कर भगाकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की।

पचपदरा थाने एसआई सुराराम ने बताया- मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहयोग और परंपरागत पुलिसिंग से अलग-अलग सभांवितों ठिकानों पर दबिश दी गई। नाबालिग व आरोपी कुलदीप पुत्र फुसाराम रादेवरा झालारिया पुलिस थाना भनियाणा जेसलमेर को डिटेन किया।

नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। वहीं मामले में जांच के बाद पॉक्सो एक्ट प्रमाणित पाए जाने पर पॉक्सो एक्ट की धाराए जोड़कर आरोपी से बाद पूछताछ जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल घमंडाराम, कॉन्स्टेबल चुनाराम शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin