गांजा तस्करी के दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर:दिल्ली से उदयपुरवाटी की तरफ ला रहे थे, गुहाला के पास पकड़ा
गांजा तस्करी के दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर:दिल्ली से उदयपुरवाटी की तरफ ला रहे थे, गुहाला के पास पकड़ा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों तस्करों से 20 किलो गांजा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर गुहाला के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उदयपुरवाटी थाना प्रभारी राजेश बुडानिया ने बताया कि शनिवार को दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। नीमकाथाना सदर पुलिस थाना प्रभारी विजय सिंह ने उदयपुरवाटी निवासी मुकेश सैनी और प्रभाकर सैनी को 20 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। सदर थाना नीमकाथाना में मुकदमा दर्ज कर जांच उदयपुरवाटी थाना प्रभारी राजेश बुडानिया को सौंपी थी।
जांच अधिकारी बुडानिया ने रविवार को दोनों आरोपियों को सीकर विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी दिल्ली से गांजा लेकर रोडवेज बस में नीमकाथाना से उदयपुरवाटी की तरफ आ रहे थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060592


