[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : फर्जी मूल निवास जारी करने पर ई-मित्र कियोस्क को किया ब्लैकलिस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : फर्जी मूल निवास जारी करने पर ई-मित्र कियोस्क को किया ब्लैकलिस्ट

फर्जी मूल निवास जारी करने पर ई-मित्र कियोस्क को किया ब्लैकलिस्ट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  बुहाना तहसील के ग्राम पचेरी कलां में संचालित कियोस्कधारक द्वारा फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुडी द्वारा ई-मित्र कियोस्क को ब्लैकलिस्ट किये जाने के आदेश जारी किये गए हैं। सूचना प्रोद्योगिकी एंव संचार विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल ने बताया कि ई-मित्र कियोस्क (कियोस्क कोड 103136945) ग्राम- पचेरी कलां, तहसील- बुहाना में कृष्ण कुमार के नाम से संचालित था। अभ्यर्थी साक्षी पुत्री मनोज कुमार निवासी ग्राम- पचेरी कलां, तहसील- बुहाना का सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2021 में अन्तिम रूप से चयनित होने पर मूल निवास के लिए ई-मित्र कियोस्कधारक कृष्ण कुमार ग्राम- पचेरी कलां, तहसील- बुहाना से बनवाया था। जिला कलक्टर भरतपुर द्वारा मूल निवास का सत्यापन जिला कलक्टर झुंझुनूं से करवाया गया जिसे सत्यापन के लिए तहसीलदार बुहाना को भेजा गया जिसमें पाया गया कि अभ्यर्थी साक्षी पुत्र मनोज कुमार पचेरी कलां तहसील बुहाना जिला झुंझुनूं की मूल निवासी है परन्तु प्रार्थीया के मूल निवास टोकन नम्बर 190235473828 तहसील कार्यालय बुहाना द्वारा जारी नहीं किया गया है जो कि ई-मित्र कियोस्क द्वारा गलत जारी किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22