[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीहर जाने के लिए निकली महिला की मौत:बेहोशी की हालत में मिली, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीहर जाने के लिए निकली महिला की मौत:बेहोशी की हालत में मिली, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

पीहर जाने के लिए निकली महिला की मौत:बेहोशी की हालत में मिली, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के बाघोली गांव की ढेढी वाली ढाणी में एक महिला की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पचलंगी चौकी प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक ढाणी ढुढानिया तन पचलंगी निवासी कमलेश सैनी ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन सुनीता सैनी (35) पत्नी प्रेमचंद सैनी शनिवार को पीहर पचलंगी आने वाली थी। उसने अपने भाई शीशराम सैनी को फोन पर बताया कि वह शाम को 5 बजे पचलंगी पहुंचेगी। उसका भाई शीशराम शाम 5 बजे बस स्टैंड पहुंच गया, लेकिन बस में सुनीता नहीं आई। उसने दो-तीन बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

शाम करीब 6:30 उसके भांजे का फोन आया और उसने सुनीता के बेहोश अवस्था में पड़ी होने की सूचना दी। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा तो सुनीता मृत स्थिति में पड़ी थी। उसके शरीर पर दो-तीन जगह चोट के निशान थे। रात को पुलिस ने परिजनों के साथ शव को उदयपुरवाटी सीएचसी स्थित मॉर्च्युरी में रखवा दिया। सुबह दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक विवाद चला रहा। उसके बाद विधायक भगवाना राम सैनी और समाज के अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को बैठा कर पोस्टमॉर्टम करने के लिए राजी किया।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। पति महाराष्ट्र मजदूरी करता है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77