[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना सड़क निर्माण अधूरा:आमजन हो रहे परेशान, धूल मिट्टी उड़ने से बीमारियों का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना सड़क निर्माण अधूरा:आमजन हो रहे परेशान, धूल मिट्टी उड़ने से बीमारियों का खतरा

नीमकाथाना सड़क निर्माण अधूरा:आमजन हो रहे परेशान, धूल मिट्टी उड़ने से बीमारियों का खतरा

नीमकाथाना : नीमकाथाना खेतडी मोड़ से मावंडा रोड़ तक सड़क का निर्माण अधूरे पड़े रहने और धूल भरी मिट्टी के उड़ने से वाहन चालकों और आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मिट्टी उड़ने से काफी परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासी रामवतार लांबा ने बताया-अगर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया तो रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतड़ी मोड़ से मावंडा तक करीब 1 साल से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य के चलते धूल भरी मिट्टी उड़ती है, जिससे स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल भरी मिट्टी उड़ने से श्वास संबंधी भी बीमारियां हो रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर पानी नही डाला जा रहा है जिससे सड़क पर भयंकर धूल उड़ती है।

पीडब्ल्यूडी के ACE जेपी यादव ने बताया-मावंडा से लेकर सिरोही नदी तक फोर लाइन का कार्य चल रहा है। ठेकेदार को पानी डालने के निर्देश दे चुके हैं। अगर अभी पानी पानी नही डाला जा रहा है, तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89