[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में स्विफ्ट की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शादी में शामिल होकर गांव जा रहा था, मौके पर ही दम तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में स्विफ्ट की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शादी में शामिल होकर गांव जा रहा था, मौके पर ही दम तोड़ा

सीकर में स्विफ्ट की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शादी में शामिल होकर गांव जा रहा था, मौके पर ही दम तोड़ा

दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में बीती रात सुरेरा गांव में नावां रोड पर गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को दांता सीएचसी की मॉर्च्युरी लाया गया। यहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक हेमपुरा नावां निवासी सीताराम कुमावत (37) शुक्रवार को दांता के नजदीक घाटवा गांव में एक शादी समारोह में आया था। यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह वापस अपने गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुरेरा गांव में जमुना कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।

ASI पूरणमल ने बताया कि मामले में मृतक सीताराम कुमावत के भाई कैलाश के द्वारा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। जिस पर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin