[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रामपुरा गांव के पास पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

मलसीसर : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रामपुरा गांव के पास पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार अजय (20) पुत्र बनवारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल सुरेश (33) पुत्र मोहर सिंह निवासी सोनासर व सुनिल (42) पुत्र धर्मपाल को ग्रामीणों ने झुंझुनूं बीडीके पहुंचाया। झुंझुनूं दूसरे व्यक्ति सुरेश की भी मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल सुनिल का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार सोनासर निवासी तीन लोग खारिया गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। हादसा होने पर राहगीरों ने दो गंभीर घायलों को झुंझुनूं बीडीके अस्पताल के लिए भेजा। एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर मलसीसर पुलिस पहुंची। जिसने मृतक व्यक्ति के शव को मलसीसर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद आज मृतकों का पोस्टमार्टम किया और दोनों युवकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62