[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रेशर पर डकैती की नियत से फायरिंग व तोड़फोड़ करने के मामले में एक गिरतार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

क्रेशर पर डकैती की नियत से फायरिंग व तोड़फोड़ करने के मामले में एक गिरतार

क्रेशर पर डकैती की नियत से फायरिंग व तोड़फोड़ करने के मामले में एक गिरतार

बबाई : बबाई पुलिस ने शुक्रवार शाम को प्रतापपुरा स्थित पारस स्टोन क्रेशर पर फायरिंग करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बाइक सवार बदमाशों ने बीस दिन पहले डकैती की नियत से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि आठ नवंबर को पारस स्टोन क्रेशर के वीकल इंचार्ज दलीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि सुबह करीब तीन बजे दो बाइकों पर पांच बदमाश सवार होकर क्रैसर पर आए। इस दौरान आफिस में बैठकर केस क्लोज कर रहे कमलेश पर सामने से फायर कर दिया। इस दौरान नकद रूपए नहीं मिलने पर बदमाश तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर खेतड़ी, बबाई, मेहाड़ा, डाबला व डीएसपी जुल्फीकार मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

फायरिंग के बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए सीकर एसपी भूवन भूषण यादव ने विशेष टीमों का गठन किया। इस दौरान पुलिस की टीमें फायरिंग के आरोपियों की तलाश में नीमकाथाना, डाबला, पाटन, कोटपूतली, पनियाला व हरियाणा के नांगल चौधरी, निजामपुर में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान बबाई पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि क्रेसर पर फायरिंग करने का एक आरोपी मावंडा क्षेत्र में आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने मांवडा रेलवे स्टेशन के पास दबिश देकर ढाणी जाटाला तन मावंडा निवासी पिंटू सैनी पुत्र जयराम सैनी को दबोचा लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल चार अन्य युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार चार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे कार्रवाई में शामिल

इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, डाबला थानाधिकारी राजवीर सिंह शेखावत, डीएसटी प्रभारी दिनेश कुमार, कांस्टेबल चोखाराम मेहाड़ा, नेमीचंद खेतड़ीनगर, राजवीर पाटन, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रोहिताश, राजवीर सिंह, बलवीर आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62