[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी प्लांट का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने दिया है आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
आर्टिकलटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी प्लांट का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने दिया है आश्वासन

खान मंत्री के दौरे ने बंधाई आस, लोगों ने कहा : अब केसीसी के फिरने चाहिए दिन

खेतड़ीनगर : केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी के दौरे से केसीसी के पुनरुद्धर की आस जगी है। लोगों का कहना है कि मंत्री ने यहां आकर निरीक्षण किया है। सभी चीजों को समझा है। अब इस पर कार्य हो तो केसीसी के अच्छे दिन आ सकते हैं। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

केंद्रीय खान मंत्री के दौरे के बाद पूरी आशा है कि नई टेक्नोलॉजी का प्लांट भी लगेगा और बंद पड़े प्लाटों का भी सर्वे किया जाएगा। मैंने उनको पूरे विस्तार से केसीसी के प्लांट से होने वाले फायदे व रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही है उन्होंने पूरी तरह आस्वस्त किया है कि प्लांट को पुनर्जीवित किया जाएगा तथा इसके लिए चर्चा के लिए दिल्ली भी आने के लिए कहा है।

-इंजी धर्मपाल गुर्जर, विधायक खेतड़ी

खान मंत्री को केसीसी में नई टेक्नोलॉजी का प्लांट लगाने से तांबे के अलावा मिलने वाली कीमती धातुएं, सोना चांदी के मिश्रण, स्लाईम रिविट तथा गैस से बनने वाले सल्फ्यूरिक एसिड से होने वाले हजारों करोड रुपए का लाभ के बारे में मंत्री को जानकारी दी गई है। आने वाले समय में प्लांट का पुनरुद्धार हो सकता है।

-श्यामलाल सैनी, महामंत्री खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ

खान मंत्री का आना ही केसीसी के पुनरुद्धार की वजह बनेगी। मंत्री आए हैं तो अधिकारियों से फीडबैक लेकर गए हैं।साथ ही निर्देश भी देकर गए हैं की केसीसी कंपनी को नई तकनीकी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

-महावीर ठेकेदार

हमारी यूनियन केटीएसएस ने खान मंत्री को एक पत्र देकर मांग की है कि आसपास के इलाकों में पर्याप्त मात्रा में तांबे के भंडार है उनका एक्सप्लोरेशन करवाया जाए। उत्पादन को 1.3 मिलियन टन से बढ़कर 5 मिलियन टन करने की आवश्यकता है। स्मेलटर व रिफाइनरी प्लांट को दोबारा शुरू किया जाए। ठेका कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी व नियमित किया जाए तथा 2007 से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन दी जाए। इसके लिए खान मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है।

-बिडदूराम सैनी, केटीएसएस महासचिव

खान मंत्री जी किशन रेड्डी के दौरे से केसीसी के आसपास के इलाकों के अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कर्मचारी के समक्ष भी यह बात कही है कि केसीसी प्लांट को बंद नहीं होने देंगे। प्लांट बढ़ेगा तो आसपास के इलाकों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाखों लोगों को फायदा होगा। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है इसलिए भी संभावना बढी है।

-हरिराम गुर्जर, समाजसेवी

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के केसीसी में तांबे के प्रचुर मात्रा में भंडार है इन भंडारो के लिए नई तकनीक अपनाई जाएगी। जिसका खान मंत्री ने आश्वासन दिया है प्रोडक्शन बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा कर्मचारियों की भर्ती भी होगी। ईश्वर सिंह, सेवानिवृत्ति केंद्रीय कर्मचारी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62