[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में नाबालिग से रेप:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में नाबालिग से रेप:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

चूरू में नाबालिग से रेप:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां नाबालिग का इलाज चल रहा है। नाबालिग के भाई की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ रेप और पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच कर रहे महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि नाबालिग के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि परिवार के सभी लोग चूरू में किराए के एक घर में रहते हैं। परिवार के साथ 13 वर्षीय बहन भी रहती है। देर रात पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच करने पर सामने आया कि नाबालिग गर्भवती है। सभी जांचे करवाने पर पता चला कि नाबालिग 19 सप्ताह की गर्भवती है। परिवार के लोगों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि करीब 5 महीने पहले एक युवक उसको बीहड़ में लेकर गया था। जहां उसके साथ गलत काम किया। युवक ने उसको किसी को घटना के बारे में बताने पर डराया धमकाया भी था। फिलहाल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर देर रात कोतवाली और महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin