संविधान दिवस पर संगोष्ठी : जिला पुस्तकालय में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट में हुआ प्रस्तावना का वाचन
संविधान दिवस पर संगोष्ठी : जिला पुस्तकालय में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट में हुआ प्रस्तावना का वाचन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : संविधान दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने कर्मचारियों अधिकारियों के साथ संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में जिला पुस्तकालय में संविधान विषयक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन रखा गया।

नोडल अधिकारी एवं पीआरओ हिमांशु सिंह ने बताया कि इस दौरान संविधान की प्रति, संविधान विषयक पुस्तकों के साथ फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी की के मुख्य वक्ता एडीएम अजय कुमार आर्य ने संविधान की महत्ता को बताते हुए युवा पीढ़ी से इस पर गर्व करने की बात कही। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भांबू ने कहा कि संविधान दिवस को मनाने से युवा पीढ़ी में संस्कार एवं संविधान के प्रति सम्मान हस्तांतरित होता है।

मुख्य वक्ता नवीन नूनियां ने संविधान के निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों से इसके गहराई से अध्ययन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारका प्रसाद सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन मूलचंद झाझड़िया ने किया। इस दौरान सैंकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042482


