[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे के निकटवर्ती बागोरियाँ की ढाणी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशा टांक ने की। मुख्य अतिथि एडवोकेट मोतीलाल सैनी थे। कार्यक्रम में संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि संविधान ही देश का प्रमुख ग्रंथ है, जो न केवल नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है बल्कि ये सामाजिक न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता की भी सुरक्षा प्रदान करता है। देश का संविधान विधि के नियमों को स्थापित करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में प्रहरी के रूप में कार्य कर रहा है। व्याख्याता अनिता सैनी ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पंचायत शिक्षक बीरबल सैनी ने कविता के माध्यम से मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधिक अधिकारों पर रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रधानाचार्य आशा टांक ने संविधान की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए, सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में गजानंद मीणा, माया सैनी, राजेश चेजारा, राजेंद्र स्वामी, राजूराम, मुकेश कुमार मीणा, नरोत्तम, हनुमान प्रसाद सैनी, जितेंद्र सिंह कल्याण सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62