लिफ्ट के बहाने कार सवार व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूटे
लिफ्ट के बहाने कार सवार व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूटे
झुंझुनूं : चूरू रोड पर लिफ्ट के बहाने एक प्लाइवुड व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूट ले जाने का मामला सामने आया है।
बिरमी निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि उसने झुंझुनूं के बाकरा मोड़ के नजदीक प्लाइवुड की दुकान कर रखी है। वह अपने गांव से 10 लाख रुपए लेकर कार से झुंझुनूं आ रहा था। रिजाणी बस स्टैंड पर एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने दे दी। कुछ दूर चलने के बाद उस युवक ने सामने से आती एक बाइक को देख उसे अपना साथी बताते हुए कार रुकवाई। जैसे ही विजेंद्र ने कार रोकी, युवकों उससे बैग छीनते हुए एक ने चाकू से वार कर दिया। बचाव में चाकू हाथ पर लगा। इस दौरान बदमाश गाड़ी में रखे दस लाख रुपए लेकर भाग गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035179


