निर्माणाधीन होटल में चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, एलईडी टीवी, 9 तार के बंडल समेत अन्य सामान ले गए चोर
निर्माणाधीन होटल में चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, एलईडी टीवी, 9 तार के बंडल समेत अन्य सामान ले गए चोर
रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में रींगस खाटूश्यामजी मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन होटल से लाखों रूपए का सामान चोरी हो गया। जिस पर होटल मालिक ने पुलिस थाने पर सूचना दी। जिस पर मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
होटल मालिक इंजीनियर महिपाल सिंह निठारवाल ने पुलिस को बताया कि दिन में होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। रात को होटल से एलईडी टीवी, 9 तार के बंडल, एसी लगाने वाली कॉपर पाइप आदि सामान चोरी हाे गया। सुबह होटल पर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। सामान की जांच करने पर चोरी का आभास हुआ। जिस पर होटल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक सीसीटीवी फुटेज में चोरी करता हुआ नजर आया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035634
