सीकर में 16 साल की नाबालिग लापता:परिवार का युवक पर एक साल से परेशान करने का आरोप; साइबर धोखाधड़ी कर 1.85 लाख निकाले
सीकर में 16 साल की नाबालिग लापता:परिवार का युवक पर एक साल से परेशान करने का आरोप; साइबर धोखाधड़ी कर 1.85 लाख निकाले
सीकर : सीकर में एक 16 साल की नाबालिग लड़की देर रात से ही लापता है। परिवार ने युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में युवक पर एक साल से परेशान करने का आरोपी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक अकाउंट से 1.85 लाख रुपए साइबर फ्रॉड कर निकाल लिए। पीड़ित को मैसेज आने पर ठगी का पता चला।
देर रात से 16 साल की नाबालिग लापता
पहले मामले में 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ सीकर के एक कस्बे में रहते हैं। 5 नवंबर की रात को उनकी बेटी घर से लापता हो गई। जब उन्होंने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला कि एक लड़का उसे अपने साथ लेकर चला गया। लड़का पिछले करीब एक साल से लड़की को लगातार परेशान कर रहा था।
इस संबंध में लड़की के परिवार के द्वारा लड़के के पिता को भी कहा गया। तब उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को समझा देंगे। लेकिन इसके बावजूद भी वह लड़का लगातार लड़की को धमकता रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक के अकाउंट से 1.85 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड
सीकर में 36 साल के युवक से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक रामकिशन ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 3 नवंबर की रात 2 बार में 1.85 लाख रुपए निकल गए। इसका पता उन्हें मैसेज आने पर चला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516215

