छोटी दीपावली पर श्रीमाधोपुर के बाजार रोशनी से जगमगाए:देर शाम तक खरीदारी चली, दीये, कपड़े, मिठाई और आतिशबाजी खरीदने पहुंचे लोग
छोटी दीपावली पर श्रीमाधोपुर के बाजार रोशनी से जगमगाए:देर शाम तक खरीदारी चली, दीये, कपड़े, मिठाई और आतिशबाजी खरीदने पहुंचे लोग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में छोटी दीपावली की शाम शहर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कई लोग खरीदारी के साथ बाजारों की सजावट और आकर्षक रोशनी देखने भी पहुंचे। शाम ढलने के साथ बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती गई और देर शाम तक खरीदारी का दौर चलता रहा।
बाजारों में नजर आई भीड़
सुराणी, खंडेला, रींगस, चौपड़, राजपथ और सीकर बाजार सहित मुख्य बाजारों और गलियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लोगों ने दीपावली पूजन और घरों की सजावट के लिए दीये, मोमबत्ती, रुई, ऐपण, रंगोली, खील-खिलौने और बताशे खरीदे।
मिठाई, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी रौनक
घरेलू सजावट के सामान, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ब्रांडेड कपड़ों और जूतों के शोरूम में भी ग्राहकों की आवाजाही रही। मिठाई और आतिशबाजी की दुकानों पर देर शाम तक खरीदार जुटे रहे।
आकर्षक रोशनी से बाजारों की बढ़ी रौनक
दुकानों, मॉल, प्रमुख चौराहों और इमारतों पर की गई आकर्षक रोशनी ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी। ग्राहकों की चहल-पहल और खरीदारी से कारोबारियों में भी उत्साह नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516215
